Home » ताजा खबरें » धर्मशाला के कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियां

धर्मशाला के कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियां

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों कांगड़ा प्रवास पर हैं. इस दौरान जहां सीएम सुक्खू ने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. वहीं, दूसरी ओर सीएम कभी बच्चों संग क्रिकेट खेलते नजर आते हैं तो कभी काफिला रोकर स्कूली बच्चों से विद्यालय में दी जा रही शिक्षा को लेकर फीडबैक लेते दिखते हैं. आज भी सीएम सुक्खू एक अलग ही अंदाज में दिखे. सीएम धर्मशाला में कचहरी चौक पर एक चाय की दुकान में चुस्की लेते नजर आए. वहीं, एक दुकान से उन्होंने पपीता और संतरे की खरीदारी की.एक बार फिर आम लोगों की तरह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियां ली. मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े पांच बजे कचहरी चौक पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने एक रेहड़ी से 50 रुपए की मूंगफली खरीदी और दुकानदार से बातचीत की. पालमपुर के पास चांदपुर के रहने वाले रेवड़ी लगाने वाले रमेश चंद ने कहा कि वह साल 1990 से यहां अपनी रेहड़ी लगा रहे हैं और इसी दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. सीएम सुखविंदर ने अन्य स्थानीय दुकानदारों से भी बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा. इसके बाद वह अमरजोत की फल की दुकान पर गए और उससे पपीते और संतरे खरीदे और दुकानदार को 500 रुपए दिए. बातचीत में अमरजोत ने बताया कि वह खुद दुकान चलाती है. क्योंकि पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है. परिवार के सभी भाई बहन उससे छोटे हैं. इसलिए वह सब्जी और फल की दुकान चलाती है. वहीं, उसकी बहन की भी जूस की दुकान है।

दुकानदार से पपीता और संतरे खरीदते सीएम सुक्खू

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमरजोत और उसकी परिवार की मेहनत से बहुत प्रभावित हुए. सीएम ने कहा कि आप पूरी मेहनत करें, राज्य सरकार आपकी परिवार की पूरी मदद करेगी. राज्य सरकार ने सभी जरूरतमंद वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]