अब 14 जून की जगह 15 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

सोलन: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत मण्डल सोलन के कुछेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मण्डल सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने बताया कि पहले सोलन के कुछेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति […]

सिरमौर: लापता हैड कांस्टेबल के परिजनों का DC-SP ऑफिस के बाहर हंगामा, पत्नी बोली-सुक्खू जी ढूंढकर ला दीजिए मेरा पति

नाहन: सिरमौर कालाअंब थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के लापता होने का मामला तूल पकड़ चुका है. हेड कांस्टेबल के परिजनों सहित ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय पर धरना दिया और एसपी के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही जिला के एडीएम एलआर वर्मा के समक्ष भी परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए […]

योग के महत्व के बारे में किया गया जागरूक…..

सोलन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024 की तैयारियों को लेकर आज योग जागरूकता अभियान के तहत राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में योग शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आज यहां ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने दी। डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर स्कूली बच्चों को योग के महत्व के […]

NEET के 1563 कैंडिडेट्स की 23 जून को दोबारा होगी परीक्षा: नही मिले थे ग्रेस मार्क्स; एग्जाम नहीं देंगे तो ग्रेस मार्क्स बिना पुराना रिजल्ट जारी होगा

सोलन: NEET ke एग्जाम में गड़बड़ियों को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट के स्कोरकार्ड निरस्त होंगे। इसके बाद बिना ग्रेस मार्क्स के स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। इन कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। […]

देश में टिटनेस टॉक्साइड वैक्सीन का सैंपल फेल, सीडीएल कसौली में हुई थी जांच…

सोलन: देश में टिटनेस टॉक्साइड वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। यह सैंपल जांच के लिए सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली की प्रयोगशाला में आया था। जांच के दौरान टिटनेस टॉक्साइड वैक्सीन का सैंपल सीडीएल के मानकों पर खरा नहीं उतरा। प्रयोगशाला की ओर से संबंधित कंपनी को बैच के फेल होने की जानकारी […]

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब…

शिमला: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी, उत्तराखंड के एक बड़े भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व विधायक आज शिमला पुलिस ने तलब किए हैं। मामला राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों को होटलों में ठहराने व उनके खाने-पीने के बिलों की अदायगी का […]

हिमाचल के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: 9 शहरों का पारा 40 डिग्री हुआ पार…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में आज हीटवेव का येलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति तीन जिलों को छोड़कर अन्य सभी में हीटवेव चल सकती है। शिमला जिला के निचले इलाकों में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी […]

अपने नित्य कार्यों के साथ भगवान के नाम का सुमिरन करते रहें : कथाव्यास

सोलन : सनौरा गिरी पुल में आयोजित लिंग पुराण कथा में कथा व्यास ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश शर्मा जी ने भक्तों को बिल्व पत्र की महिमा के बारे में बताया।‌ उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे स्नान करता है उसके जन्म जन्म के पाप समाप्त हो जाते हैं। ‌ इसके बाद उन्होंने […]

ऊपरी यमुना नदी बोर्ड ने कहा- दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का दावा साबित करे हिमाचल

शिमला: ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी) ने शीर्ष अदालत में कहा है कि हिमाचल प्रदेश को यह साबित करना चाहिए कि वह 6 जून के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दिल्ली के लिए 137 क्यूसेक अप्रयुक्त पानी छोड़ रहा है। बोर्ड ने माना कि वह यह अनुमान लगाने की स्थिति में नहीं है कि […]

NEET UG 2024: रिजल्ट पर विवाद से जुड़ी 3 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NEET 2024 Controversy: NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इन याचिकाओ में फिजिक्स वाला के फॉउंडर अलख पांडेय की याचिका पर भी सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. अलख पांडे ने सुप्रीम कोर्ट […]