सोलन: NEET ke एग्जाम में गड़बड़ियों को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट के स्कोरकार्ड निरस्त होंगे। इसके बाद बिना ग्रेस मार्क्स के
स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। इन कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। 30 जून से पहले रिजल्ट जारी किया जाएगा। ताकि जुलाई में शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रभावित न हो और सभी बच्चों की काउंसलिंग पहले से तय तारीख 6 जुलाई से एकसाथ हो सके। जो कैंडिडेट परीक्षा नहीं देना चाहेगा, उसका रिजल्ट
ग्रेस मार्क्स बगैर पुराने स्कोरकार्ड के आधार पर ही माना
जाएगा। केंद्र के इस प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार
कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट में रिजल्ट को चुनौती देने वाली है।
याचिकाओं पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को NEET-UG 2024 रिजल्ट
को चुनौती देने वाली 3 याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
इनमें 3 मांग की गई थीं…
1. परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच
SIT – एक्सपर्ट कमेटी करे।
2. मौजूदा रिजल्ट के बेस पर हो रही काउंसलिंग को
रोका जाए।
3. NEET परीक्षा रद्द की जाए और एग्जाम दोबारा
कराया जाए।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक
लगाने से मना किया था इससे पहले 11 जून को सुप्रीम कोर्ट ने स्टूडेंट शिवांगी मिश्रा और 9 अन्य छात्रों की याचिका पर सुनवाई की थी। इसे रिजल्ट की घोषणा से पहले 1 जून को दायर किया गया था। कैंडिडेट्स ने बिहार और राजस्थान के
एग्जाम सेंटर्स पर गलत क्वेश्चन पेपर्स बंटने के चलते
हुई गड़बड़ी की शिकायत की थी और परीक्षा रद्द कर
SIT जांच की मांग की गई थी। हालांकि, SC ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और NTA को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने नीट-यूजी 2024 में पेपर लीक, ग्रेस मार्किंग सहित अन्य गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे।
कोर्ट में एनटीए ने क्या कहा
नीट परीक्षा कराने वाली परीक्षा एजेंसी एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एनटीए की ओर से गठित कमेटी ने 12 जून को एक बैठक में छात्रों का डर दूर करने के लिए कुछ निर्णय लिए हैं जो इस प्रकार हैं-
1. समिति का विचार है कि 1563 उम्मीदवारों को NEET परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा देनी होगी. 1563 उम्मीदवारों को जारी किए गए सभी स्कोर कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे. दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. जो लोग इस पुन: परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें बिना ग्रेस मार्क के परीक्षा देनी होगी.
2- NTA ने कहा 1563 परीक्षार्थियों के लिए 23 जून को दोबारा नीट की परीक्षा होगी, उसके बाद काउंसलिंग होगी. NTA ने कहा कि तीसरी याचिका में पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष नही है.
3- सुप्रीम कोर्ट ने NTA की बात को रिकॉर्ड पर लिया. SC ने कहा कि दोबारा परीक्षा की तारीख आज ही तय होगी. जिसके बाद 23 जून की तारीख तय की गई इस डेट पर 1563 छात्रों की दोबारा परीक्षा होगी और 30 जून से पहले इसके नतीजे आ जाएंगे.
4- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ग्रेस मार्किंग को लेकर आई याचिका का निस्तारण कर दिया गया है. इसकी अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी.





