Home » Uncategorized » हिमाचल के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: 9 शहरों का पारा 40 डिग्री हुआ पार…

हिमाचल के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: 9 शहरों का पारा 40 डिग्री हुआ पार…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में आज हीटवेव का येलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति तीन जिलों को छोड़कर अन्य सभी में हीटवेव चल सकती है। शिमला जिला के निचले इलाकों में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है। बारिश नहीं होने और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल है। खासकर दिन के वक्त लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। स्कूली बच्चों को दिन में स्कूल से छुट्टी के बाद घर आते हुए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हीटवेव की चेतावनी के बाद ज्यादातर शहरों के तापमान में एक से डिग्री सेल्सियस का ओर उछाल आएगा।

प्रदेश के 9 शहरों का पारा पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान 45.3 डिग्री चल रहा है। ऊना का तापमान 43.2 डिग्री, कांगड़ा 41.3 डिग्री, मंडी 40.8 डिग्री, बिलासपुर 42.6 डिग्री, हमीरपुर 41.7 डिग्री, चंबा 40.8 डिग्री, धौलाकुंआ 43.1 डिग्री, बरठी 40.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

प्रदेश में लंबे ड्राइ स्पेल के कारण तापमान में भारी उछाल आ रहा है। इससे कई शहरों का पारा नॉर्मल से 7 डिग्री तक ज्यादा हो गया। सुंदरनगर के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 6.7 डिग्री का उछाल आया है।

यहां पढ़े किस शहर में नॉर्मल से कितना ज्यादा तापमान

शहर तापमान नॉर्मल से कितना ज्यादा
शिमला 30.5 डिग्री 5.0 डिग्री
सुंदरनगर 41.2 डिग्री 6.7 डिग्री
भुंतर 38 डिग्री 5.2 डिग्री
धर्मशाला 36.6 डिग्री 5.5 डिग्री
ऊना 43.2 डिग्री 4.8 डिग्री
नाहन 38.7 डिग्री 5.2 डिग्री
सोलन 37 डिग्री 5.4 डिग्री
मंडी 40.8 डिग्री 6.2 डिग्री
हमीरपुर 41.7 डिग्री 4.8 डिग्री

प्रदेश में इक्का-दुक्का जगह पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

चिंता इस बात की है कि प्री-मानसून रेन के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि आज और कल प्रदेश में इक्का-दुक्का जगह पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। मगर इससे पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *