Home » Uncategorized » 27, 28 सितंबर को बोहली में आयोजित होगा दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला…

27, 28 सितंबर को बोहली में आयोजित होगा दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला…

लाइव हिमाचल/सोलन : सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाला देव विजेश्वर मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी 27, 28 सितंबर को आयोजित होगा। कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में ये मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि देव विजेश्वर की पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ ही ये मेला आयोजित होगा। इस दो दिवसीय मेले में कबड्डी प्रतियोगिता व दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने ये भी बताया कि ये मेला देव विजेश्वर युवा मंडल बोहली एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित करवाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]