प्रदेश सरकार ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो बार अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने को दी स्वीकृति

लाइव हिमाचल/शिमला: बच्चों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के साथ सप्ताह में दो बार अतिरिक्त पौष्टिक आहार (टॉप-अप) उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों […]

पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी : संजय अवस्थी

सोलन : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि देश की सेवा में पूर्व सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सभी उनके आभारी रहेंगे। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बातल में भूतपूर्व सैनिक लीग द्वारा आयोजित ‘भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे […]

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. शांडिल

    सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां ज़िला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय […]

हिमाचल के इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू, तीन वर्षों में ₹35,555 करोड़ का नया ऋण: रत्न सिंह पाल

लाइव हिमाचल/ सोलन: भारतीय जनता पार्टी सोलन के ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने महज तीन वित्तीय वर्षों […]

27, 28 सितंबर को बोहली में आयोजित होगा दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला…

लाइव हिमाचल/सोलन : सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाला देव विजेश्वर मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी 27, 28 सितंबर को आयोजित होगा। कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में ये मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप […]

6 से 8 अक्टूबर तक हिमाचल प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति: शक्तिपीठ दर्शन से होगी शुरुआत, मनाली भी जाने का कार्यक्रम

बिलासपुर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं, जिसकी शुरुआत बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शीश नवाने के साथ होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 6 अक्टूबर को हवाई मार्ग से आनंदपुर साहिब पहुँचेंगी और फिर वहाँ से सड़क मार्ग […]

गरीब की पर्ची के लिए सरकार के पास ₹10 भी नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री-मंत्रियों के लिए आलीशान दफ्तरों पर करोड़ों खर्च : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का अल्टो कार से शुरू हुआ सफर अब आलीशान गाड़ियों, करोड़ों रुपये के दफ्तरों और कोठियों तक पहुंच चुका है। दूसरी तरफ प्रदेश की जनता पर कर्ज, टैक्स और महंगाई का […]

गायों में गर्भधारण न होने की समस्या का समाधान: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की रिसर्च को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लाइव हिमाचल/पालमपुर: पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पशुपालकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा शोध किया है। अक्सर गायों में बार-बार कृत्रिम गर्भाधान कराने के बावजूद गर्भधारण न होने की समस्या देखी जाती है, जिसका मुख्य कारण बच्चेदानी की […]

हमीरपुर में सनसनी: दर्जी की दुकान चलाने वाले के निकले संदिग्ध तार, NIA और पुलिस की पूछताछ जारी…

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक बेहद हैरान करने वाला और सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर हमीरपुर पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का […]

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 23 सितंबर 2026 : सिंह वृश्चिक की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 23 September 2026 : आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार के लिए खास शुभ रहेगा, क्योंकि बुधवार को बुध स्वयं उच्च राशि में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। मंगल-गुरू की राशि-युति से बनने वाला नीचभंग राजयोग राहत और सुधार का संकेत देता है, भले ही शुरुआत में […]