Home » Uncategorized » शिमला में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी से बहस और धक्का-मुक्की, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

शिमला में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी से बहस और धक्का-मुक्की, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

लाइव हिमाचल/शिमला: शिमला के संजौली चौक पर 22 अक्तूबर की रात को ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान और गाड़ी में सवार दो युवकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस जवान ने गाड़ी के डैशबोर्ड पर अवैध फ्लैशर लाइट का इस्तेमाल करने पर वाहन को रोका था, जिसके बाद युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई और वहां यातायात भी बाधित किया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस जवान की शिकायत पर थाना संजौली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, युवकों द्वारा पुलिस कर्मी पर पिस्तौल तानने के लगाए गए आरोपों को शिमला के एसपी गौरव सिंह ने पूरी तरह से खारिज और निराधार बताते हुए कहा कि यह मामला दर्ज होने के बाद सिर्फ अपने बचाव में लगाया गया आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]