Home » Uncategorized » सशक्त होंगी ग्राम पंचायतें: पट्टा में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न…

सशक्त होंगी ग्राम पंचायतें: पट्टा में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न…

लाइव हिमाचल/हेमेंद्र कंवर/सोलन: कसौली के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में पंचायती राज संस्थाओं के वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफल समापन हो गया। इस कार्यशाला में 9 ग्राम पंचायतों—बड़लग, जाड़ला, घडसी, चंडी, दाड़वा, कृष्णगढ़, मंडेसर, जगजीतनगर और बुधार कनैता के 53 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने सतत विकास लक्ष्यों के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने, सूचना का अधिकार (RTI), लोक सेवा गारंटी अधिनियम, आपदा प्रबंधन और बागवानी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, प्रतिनिधियों को ई-ग्राम स्वराज, मेरी पंचायत ऐप, ई-परिवार और सीएम सेवा संकल्प जैसे प्रमुख डिजिटल पोर्टल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *