Home » Uncategorized » सोलन: 20वीं इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राजीव ठाकुर, खिलाड़ियों में दिखा जोश

सोलन: 20वीं इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राजीव ठाकुर, खिलाड़ियों में दिखा जोश

लाइव हिमाचल ब्यूरो/सोलन : स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 20वीं इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार 12 सितंबर 2026 को दुर्गा पब्लिक स्कूल, सोलन के प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ होते ही स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा धर्मपुर मंडल के महामंत्री राजीव ठाकुर ने शिरकत की, जबकि उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में लाइव हिमाचल के फाउंडर अशोक वर्धन मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा की एक कला है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर बच्चे, विशेषकर बेटियों के लिए कराटे सीखना बेहद जरूरी है। इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना पैदा होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ते हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, फेडरेशन के पदाधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12