Home » Uncategorized » हिमाचल: शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम जलवाहकों और दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी

हिमाचल: शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम जलवाहकों और दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे पार्ट टाइम जलवाहकों और दैनिक वेतनभोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने नियमितीकरण का रास्ता साफ कर दिया है। शिक्षा सचिव द्वारा 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को वरिष्ठता और नियम शर्तों के आधार पर चपरासी-कम-चौकीदार जैसे रिक्त चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियमित किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा 1 अप्रैल 2026 के कार्मिक विभाग के प्रावधानों के तहत यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जारी निर्देशों के अनुसार, नियमितीकरण के बाद कर्मचारियों को यथासंभव उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही रखा जाएगा और बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व मंजूरी के कोई स्थानांतरण नहीं होगा। हालांकि, आदेश में लाभान्वित कर्मचारियों की कुल संख्या का उल्लेख नहीं है, लेकिन लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय एक बेहद अहम और राहत भरा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *