Home » Uncategorized » सोलन में रोटरी रॉयल और HPTDC के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर संपन्न

सोलन में रोटरी रॉयल और HPTDC के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर संपन्न

लाइव हिमाचल/सोलन: रोटरी रॉयल सोलन द्वारा HPTDC होटल ‘द पाइनवुड’, बड़ोग के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 51 उत्साहवर्धक रक्तदाताओं ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। एचपीटीडीसी बड़ोग–कसौली–पांवटा कॉम्प्लेक्स के उप महाप्रबंधक डॉ. अनिल कपूर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कसौली प्रबंधक महेंद्र सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता पूरण चंदेल सहित बड़ोग एवं कसौली इकाइयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान रोटरी रॉयल सोलन के अध्यक्ष जितेंदर भल्ला ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और यह केवल मानव शरीर में ही बनता है। वहीं क्लब सचिव मनोज कोहली और प्रोजेक्ट चेयरमैन रमन शर्मा ने बताया कि नियमित रक्तदान से न केवल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है, बल्कि शरीर में नई ऊर्जा और नए सेल्स का संचार भी होता है। इस सामाजिक सरोकार के मंच पर रोटेरियन नंद लाल शर्मा और रोटेरियन ओमेष मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर मिसाल पेश की, वहीं पांडिचेरी नेबुला रोटरी क्लब के दो सदस्यों ने यात्रा के दौरान इस शिविर में शामिल होकर सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट को-चेयरमैन व कोषाध्यक्ष शशांक पाहुजा, रोटेरियन देश मित्र, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. उदित कुमार, अनिल चौहान, रजनीश सूद, आर्यन रामोल्टा और कमल यादव सहित अन्य रोटेरियन सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *