Home » Uncategorized » सिद्धरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

सिद्धरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

Karnataka CM News: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और कर्नाटक प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष आर. वी. देशपांडे ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनसे कहा है कि उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है. मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात करने वाले पूर्व मंत्री देशपांडे ने बताया कि जब कुछ विधायकों ने सिद्धारमैया से इस्तीफा न देने का आग्रह किया, तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि उन्होंने आलाकमान को जुबान दी है और वह इसका सम्मान करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कई मंत्रियों और विधायकों ने सिद्धारमैया के आवास पर उनसे मुलाकात की और चर्चा की. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा न देने का आग्रह किया और कहा कि वे इस मामले पर पार्टी आलाकमान से बात करेंगे. खबरों के अनुसार, कुछ नेताओं ने इस मुद्दे पर विधायक दल की बैठक में चर्चा करने का भी सुझाव दिया, लेकिन सिद्धरमैया ने ऐसे किसी भी सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी. देशपांडे ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री के साथ था. उन्होंने कहा, ‘मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है.’ उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया है. मैंने उनसे यह नहीं पूछा कि वह इस्तीफा क्यों दे रहे हैं. हमने उन्हें मनाने की कोशिश की और कहा कि आप पद पर क्यों नहीं बने रहते?’ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार या उसके अगले दिन इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने कहा कि यह फैसला हमारे लिए आश्चर्यजनक है, लेकिन उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है.’ वहां मौजूद विधायक चाहते थे कि वह पद पर बने रहें, लेकिन उन्होंने कहा कि वह आलाकमान को वचन दे चुके हैं और उसका सम्मान करेंगे. मैंने उनसे कहा कि अगर वह बने रहें तो बेहतर होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह आलाकमान के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *