लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश में चुनावी पारा अपने चरम पर है। सोलन ज़िला परिषद चुनाव के लिए नामांकन का शोर आज थम गया है। ज़िला सोलन के चार प्रमुख क्षेत्रों—कण्डाघाट, कसौली, सोलन और अर्की में ज़िला परिषद के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज पूरी हो गई। आज अंतिम दिन प्रत्याशियों का भारी उत्साह देखने को मिला और अब कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़माने के लिए तैयार हैं। ज़िला परिषद नामांकन के अंतिम दिन आज कण्डाघाट से 07, कसौली से 05, सोलन से 03 और अर्की से 09 नए नामांकन प्राप्त हुए।
अगर हम कुल आंकड़ों पर नज़र डालें, तो:
-
कण्डाघाट क्षेत्र (वार्ड दंघील व वाकना): यहाँ कुल 19 नामांकन दर्ज हुए हैं।
-
अर्की क्षेत्र (वार्ड दाड़ला, सूरजपुर व डुमैहर): यहाँ भी 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।
-
कसौली क्षेत्र (वार्ड धर्मपुर व टकसाल): यहाँ कुल 14 नामांकन प्राप्त हुए।
-
सोलन क्षेत्र (वार्ड डांगरी व चेवा): यहाँ सबसे कम 07 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।
-
कण्डाघाट में एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि दंघील वार्ड से पवन कुमार और अमित ठाकुर, जबकि वाकना वार्ड से कृष्ण कुमार, विकास शर्मा और पिकेश वर्मा सहित 5 लोगों ने नामांकन भरा।
-
कसौली में एसडीएम महेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, वार्ड 8-धर्मपुर से अजय कुमार, कृपाल सिंह और गोपाल दत्त ने पर्चा दाखिल किया, वहीं वार्ड 9-टकसाल से पंकज और निखिल ठाकुर मैदान में उतरे।
-
सोलन में एसडीएम डॉ. पूनम बंसल ने जानकारी दी कि वार्ड 6-डांगरी से वनिता और वार्ड 7-चेवा से शारदा कश्यप व आरती ने आज नामांकन किया।
- अर्की में एसडीएम निशांत तोमर के मुताबिक, दाड़ला वार्ड से इन्दु शर्मा और मीनाक्षी ठाकुर, जबकि सूरजपुर वार्ड से कपिल देव, रमेश चंद और मनोहर लाल सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पक्की की।
“चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव हिमाचल के साथ”





