Home » Uncategorized » महिला सम्मान: डोडरा क्वार और कुपवी की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 2150 लाभार्थियों के बैंक खातों में डलेंगे ₹4500

महिला सम्मान: डोडरा क्वार और कुपवी की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 2150 लाभार्थियों के बैंक खातों में डलेंगे ₹4500

शिमला: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले जिला शिमला की सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के बैंक खातों में पैसा आएगा। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत प्रति महिला 15 सौ रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं को तीन माह से पैसा नहीं मिला है, ऐसे में महिलाओं को 45 सौ रुपये मिलेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जिला प्रशासन को बजट मिल चुका है। इसे अब जल्द जारी करने की तैयारी है। ग्रामीण महिलाएं लंबे समय से इस योजना के तहत पैसा मिलने का इंतजार कर रही थीं। खास बात यह है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां भी तेज हैं। जिला कल्याण विभाग के अनुसार शिमला जिले के कुपवी और डोडरा क्वार क्षेत्र की 2150 महिलाओं को यह पैसा जारी किया जाएगा। सरकार से कुपवी क्षेत्र की महिलाओं के लिए करीब 95 लाख रुपये का बजट जारी किया है। डोडरा क्वार क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के लिए 22 लाख रुपये की किस्त जारी हुई है। दोनों इलाकों की सैकड़ों महिलाओं को पहली जनवरी से 31 मार्च तक की तीन महीने की किस्त एकसाथ जारी की जा रही है। आने वाले दिनों में यह पैसा बैंक खातों में जमा हो जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए पहली बार यह भत्ता जारी नहीं किया जा रहा है। कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं के खाते में इस योजना का पैसा जमा हो चुका है। सरकार की ओर से चुनाव  की घोषणा से पहले बजट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *