Home » Uncategorized » चिट्टा तस्करी के मामले में एसबीआई का लोन मैनेजर गिरफ्तार…

चिट्टा तस्करी के मामले में एसबीआई का लोन मैनेजर गिरफ्तार…

Shimla Chitta Drugs Supply: हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे है. अब शिमला में चिट्टा तस्करी केस में एसबीआई लोन मैनेजर को पलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुछ छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है. शिमला के ऊपरी इलाकों में गांवों गांवों में अब चिट्टा पहुंच गया है. ताजा मामले में शिमला पुलिस ने एसबीआई के लोन मैनेजर को चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार किया है. पुराने मामले के बैकवर्ड लिंक में आरोपी लोन मैनेजर को अरेस्ट किया गया है. शिमला के जुब्बल में 10 फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया था. शिमला पुलिस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जांच के दौरान बैकवर्ड लिंकिज स्थापित करते हुए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी तरुण ठाकुर (33), गांव चोगटाली, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को धारा 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. आरोपी वर्तमान में एसबीआई रोहड़ू में लोन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जांच में यह पाया गया कि आरोपी मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से संलिप्त था तथा उसका सीधा संपर्क मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी निवासी अमृतसर से था. दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेनदेन भी सामने आए हैं, जो इस अवैध नेटवर्क की पुष्टि करते हैं. इससे पूर्व इस मामले में दिनांक 9 फरवरी 2026 को स्थानीय महिला आरोपी को 13.46 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 17 मार्च 2026 को बैकवर्ड लिंकिज के आधार पर मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी को गिरफ्तार किया गया. आगे दिनांक छह अप्रैल 2026 को फॉरवर्ड लिंकिज के आधार पर तीन अन्य आरोपियों—आशीष उर्फ गांधी, मनोज ठाकुर उर्फ सनी एवं खुशी राम उर्फ कुश को गिरफ्तार किया गया. शिमला पुलिस के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि अब तक चिट्ठा तस्करी के इस  नेटवर्क में कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक पढ़े-लिखे और सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्ति की इस गिरफ्तारी ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने खासकर युवाओं और अभिभावकों को एक कड़ा संदेश दिया है। पुलिस ने अपील की है कि युवा नशे की इस दलदल से दूर रहें। एक गलत कदम न केवल आपके भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि आपके परिवार और पूरे समाज को भी अंधकार में धकेल देता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। देखना होगा कि तरुण ठाकुर से पूछताछ के बाद इस रैकेट के और कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

Leave a Comment