Home » Uncategorized » सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल व कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल व कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

सोलन : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम के रोस्टर को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो रोस्टर कल जारी होना था, उसे जानबूझकर रोका गया और अब उसे राजनीतिक दबाव में बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के खिलाफ है और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव डालकर रोस्टर में हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है। “यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को भी अपने राजनीतिक हितों के अनुसार मोड़ने का प्रयास कर रही है। संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि रोस्टर को पहले रोका गया और अब उसे जारी करने से पहले प्रशासन पर दबाव बनाकर “हैंकी-पैंकी” तरीके से बदलाव करने की तैयारी की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित और गैर-कानूनी है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोस्टर को राजनीतिक दबाव में बदलने की कोशिश की गई, तो भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी और इसके खिलाफ हर लोकतांत्रिक व कानूनी विकल्प अपनाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की पक्षधर है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *