Home » Uncategorized » हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: रोहतांग में ताजा बर्फबारी, 5 जिलों में तूफान का अलर्ट

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: रोहतांग में ताजा बर्फबारी, 5 जिलों में तूफान का अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती शाम में ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में तेज बारिश हुई। अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा इत्यादि क्षेत्रों में बर्फबारी से ऊंचे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड लौट आई है, जबकि मैदानी और मध्य क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है. रोहतांग दर्रा, अटल टनल और शिंकुला दर्रा में बीती रात ताजा बर्फबारी हुई. इससे पूरे पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर फिर बढ़ गया है।

5 जिलों में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज हवाओं, गर्जना और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अन्य क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है.

2 दिन राहत, फिर बिगड़ेगा मौसम
अगले 2 दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा, जिससे मौसम साफ रहने की संभावना है. लेकिन यह राहत ज्यादा समय नहीं टिकेगी. IMD ने 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश, आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी दी है. यह खराब मौसम 5 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

शिमला-कुमारसैन में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
शिमला और कुमारसैन में बीती शाम तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे स्टोन फ्रूट्स, मटर और फूलगोभी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *