शिमला: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला एंट्री प्वाइंट पर सोमवार सुबह साढ़े आठ से लेकर करीब 11 बजे तक लंबा जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों द्वारा टोल बैरियर पर टैक्स को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालात बिगड़ते देख हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
और बिना टैक्स दिए गुजरे वाहन
पुलिस की मध्यस्थता के बाद फिलहाल सभी वाहनों को टोल एंट्री से निश्शुल्क अंदर-बाहर जाने दिया गया, जिससे जाम धीरे-धीरे खुल पाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि टोल शुल्क को लेकर वे लंबे समय से परेशान हैं और अब उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि रोजाना सभी वाहनों की आवाजाही निश्शुल्क नहीं की गई, तो वे प्रतिदिन इसी तरह जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।





