Home » Uncategorized » सोलन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत निकाली विशाल बाइक रैली

सोलन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत निकाली विशाल बाइक रैली

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस और शहरी कांग्रेस सोलन की ओर से एक विशाल मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। सोलन के पुराने विश्राम गृह से सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई यह रैली कोटलानाला और पुराने डीसी ऑफिस चौक से होते हुए मिनी सचिवालय तक निकाली गई, जहाँ इसका समापन हुआ। इस रैली का नेतृत्व अमित ठाकुर, पुनीत शर्मा, संजय शांडिल, विकास कालटा, विजय पुरी और सीमा शर्मा ने किया, जिसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैली में जय दत्त पंचायत प्रधान, सचिन पंचायत प्रधान, मुकेश शर्मा, सुभाष राणा, पुनीत नारंग, जतिन साहनी, नवीन वर्मा, निशांत माकोल, रजत थापा, विवेक ओबरी, प्रदीप अग्रवाल, मनोज सेठ, सुरेश बंसल और राम सिंह सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार को सुरक्षित रखने के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और आम जनता को लोकतांत्रिक मूल्यों व मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया। खास बात यह रही कि यह पूरी रैली बेहद अनुशासित ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन किया। इस आयोजन में विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]