Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा. बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण कई सड़क मार्ग प्रभावित हुए थे .ऐसे में मंगलवार को अटल टनल रोहतांग में फंसे वाहनों को भी वापस मनाली भेजा गया. वहीं राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे. प्रदेश के ऊपरी इलाकों में खराब मौसम के बाद अब तक गोंदला में 23.5 सेमी, केलांग में 20.0 सेमी, जोत में 12.0 सेमी, कुकुमसेरी में 11.2 सेमी, कल्पा में 8.8 सेमी, भरमौर में 8.0 सेमी, मनाली के उपरी इलाको में 5.0 सेमी, और सांगला में 4.5 सेमी बर्फ़बारी दर्ज की गई है. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-12 डिग्री सेल्सियस कम रहा. ऐसे में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान नेरी में 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 18, 19 और 20 मार्च को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. वहीं 22 और 23 मार्च को राज्य के कुछ अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. जबकि 22 मार्च को राज्य के कुछ ही स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है.
किन जिलों में होने वाली है बारिश
इसके अलावा 19 और 20 मार्च को कुछ अलग अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी बारिश व बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है. 18 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लाहौल स्पीति और किन्नौर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि चम्बा, किन्नौर और कुल्लू जिले के बाकी के हिस्सों में व शिमला और मंडी जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताए गया है. प्रदेश में अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जिसके बाद अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम पारा 18.4 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 23.6 डिग्री, भुंतर में 19.1 डिग्री, कल्पा में 8.6 डिग्री, धर्मशाला में 21.0, ऊना में 22.4 डिग्री, नाहन में 26.1 डिग्री, सोलन में 24.5 डिग्री, मनाली में 11.8 डिग्री, कांगड़ा में 25.0 डिग्री, मंडी में 24.1 डिग्री, चंबा में 21.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 18.6 डिग्री, कुफरी में 11.2 डिग्री, बरठीं में 26.9 डिग्री, कसौली में 18.4 डिग्री, ताबो में 7.5 डिग्री और नेरी में 26.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा। राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सुंदरनगर में 5.4 डिग्री, भुंतर में 2.1 डिग्री, कल्पा में माइनस – 3.0 डिग्री, धर्मशाला में 8.6 डिग्री, ऊना में 9.0 डिग्री, नाहन में 10.7 डिग्री, पालमपुर में 6.0 डिग्री, सोलन में 7.0 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कांगड़ा में 7.8 डिग्री, मंडी में 7.0 डिग्री, बिलासपुर में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.0 डिग्री, कुफरी में 2.1 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस – 4.6, सेऊबाग में 1.0 डिग्री, बरठीं में 7.4 डिग्री, कसौली में 10.4 डिग्री, पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री, सराहन में 2.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, ताबो में माइनस – 4.0 डिग्री, और नेरी में 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया है।





