लाइव हिमाचल/सोलन: जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने पुलिस थाना धर्मपुर के क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो युवकों को 19.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हुआ, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। जाँच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपियों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो पुलिस को देखकर गाड़ी रुकते ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।





