Home » Uncategorized » हिमाचल में फिर बदला मौसम, रोहतांग पर ताजा बर्फबारी; शिमला में छाए काले बादल…

हिमाचल में फिर बदला मौसम, रोहतांग पर ताजा बर्फबारी; शिमला में छाए काले बादल…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। धर्मशाला और शिमला में बादल छाए रहे। कुल्लू और लाहौल में मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से ठंडक बढ़ गई है। सूबे के मैदानी जिलों में मंगलवार को धूप खिली रही। बुधवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वीरवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से उपमंडल आनी के बागीपुल के लिए औट-लुहरी-सैंज हाईवे से बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। विगत जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा बंद होने से बस सेवा ठप हो गई थी लेकिन अब मौसम सामान्य होने और दर्रा से बर्फ हटने के बाद निगम ने करीब 27 दिनों के बाद दोबारा बस सेवा को शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खुला और धूप खिली। खिली धूप के बीच पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। देररात से आसमान में बादल छा गए थे, वहीं अब बारिश शुरू हो गई है। इससे मौसम अचानक ठंडा हो गया है। किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि फसलों के लिए अभी बारिश की जरूरत है। इसके अलावा बागवानों ने कई तरह के पौधे नौणी विवि के लिए हैं। बारिश के बाद उन्हें भी लगाया जा सकेगा। हालांकि ऊंचे क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहने के कारण यात्रियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, खासकर उच्च-ऊंचाई मार्गों और दर्रों के पास. पिछले मौसमों में भारी बर्फबारी के कारण रोहतांग-लेह हाइवे और राष्ट्रीय राजमार्ग तक बंद होने जैसी स्थितियाँ भी देखी जा चुकी हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कुल्लू के अंतरराज्यीय बस अड्डा से आनी-बागीपुल मार्ग पर बस सेवा फिर से शुरू की है, जो लगभग 27 दिनों तक बंद थी क्योंकि जलोड़ी दर्रा बर्फबारी के कारण अवरुद्ध था. हाल के मौसम में सुधार के चलते यह सेवा बहाल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *