Home » Uncategorized » हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: आज पहले चरण का तीसरा व आखिरी दिन, सहमति बनी तो कुछ और दिन जारी रह सकता है सेशन…

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: आज पहले चरण का तीसरा व आखिरी दिन, सहमति बनी तो कुछ और दिन जारी रह सकता है सेशन…

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। बुधवार को बजट सत्र के पहले चरण का तीसरा व आखिरी दिन है। आज सत्र की तिथियां बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। वहीं, सहमति बनी तो कल से कुछ और दिन जारी भी सेशन जारी रह सकता है। वहीं, राजस्व घाटा अनुदान को खत्म करने वाले विधेयक पर मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सवाल पूछा कि हर साल छोटे बागवानों को करोड़ों रुपये की चपत लग रही है। आढ़ती बागवानों का पैसा लेकर भाग रहे हैं। बहुत ही वेग सा जवाब आया है और कार्रवाई के नाम पर लीपापोती हो रही है। इस संबंध में कृषि मंत्री से जवाब दें। शिलारू मंडी में करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। यह बहुत चिंता का विषय है। भुविष्य में उचित कार्रवाई हो और पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *