Home » Uncategorized » ड्यूटी में लापरवाही, 4 पुलिस जवान निलंबित, एक लाइन हाजिर; एसपी गौरव सिंह ने देर रात कई थानों का किया औचक निरीक्षण…

ड्यूटी में लापरवाही, 4 पुलिस जवान निलंबित, एक लाइन हाजिर; एसपी गौरव सिंह ने देर रात कई थानों का किया औचक निरीक्षण…

लाइव हिमाचल/सोलन: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर एसपी सोलन ने पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में चार पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि एक को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा चार होमगार्ड को वापस बटालियन भेजा गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार एसपी ने परवाणु धर्मपुर और सोलन के सदर थाना क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाए गए। बताया जा रहा है कि देर रात के समय नाकाबंदी में ढिलाई की लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिस पर एसपी ने देर रात को निरीक्षण किया। निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल,एक एचएचसी और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]