Home » Uncategorized » डॉ. शांडिल ने अर्की में हुए अग्निकांड में बालक की दुःखद मृत्यु पर जताया शोक…

डॉ. शांडिल ने अर्की में हुए अग्निकांड में बालक की दुःखद मृत्यु पर जताया शोक…

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज प्रातः अर्की बाज़ार में आग लगने से एक बालक की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।
उन्होंने अग्निकांड की जानकारी मिलते ही ज़िला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल अर्की में घायलों का उपचार सुनिश्चित बनाया जाए। डॉ. शांडिल ने परमपिता परमात्मा से दिवगंत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *