Home » Uncategorized » संजय अवस्थी ने अर्की में हुए अग्निकांड में एक मासूम की दुःखद मृत्यु पर जताया शोक…

संजय अवस्थी ने अर्की में हुए अग्निकांड में एक मासूम की दुःखद मृत्यु पर जताया शोक…

सोलन: अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज सुबह अर्की बाज़ार में आग लगने से एक बच्चे की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। संजय अवस्थी घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचें और राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मृतक के परिवार को समुचित सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायलों के उचित उपचार के निर्देश जारी किए। वहीं विधायक ने नागरिक अस्पताल अर्की में घायल का कुशलक्षेम जाना और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए।

संजय अवस्थी ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]