Home » Uncategorized » पंजाब के फिरोजपुर जिला कोर्ट में बम की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड

पंजाब के फिरोजपुर जिला कोर्ट में बम की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड

नेशनल डेस्क: पंजाब की विभिन्न जिला कोर्ट में बम होने की सूचना मिलने की अफवाह से अफरा-तफरी फैल गई। रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और फिरोजपुर के बाद अब मोगा की जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल पर दी गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसरों को खाली करवा दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मेल के जरिए बम से उड़ाने की सूचना दी गई, हालांकि पुलिस इससे अभी तक इनकार कर रही है। सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब, मोगा और फिरोजपुर में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेरते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के सभी कमरों, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सके। कोर्ट परिसरों को कुछ ही पलों में खाली करवा दिया गया। जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ है। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती कर दी गई है और किसी को भी बिना जांच के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। लोगों को शांत रहने के लिए कहा गया, ताकि पैनिक की स्थिति पैदा न हो। इस मामले में फिरोजपुर एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई रूटीन सुरक्षा जांच के तहत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार के ई-मेल आने की सूचना से उन्होंने इनकार किया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या खतरे से निपटा जा सके।

हाईकोर्ट से सुरक्षा कड़ी करने के आदेश

मोगा के एडवोकेट सुखविंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनको सेशन जज मैडम नीलम अरोड़ा द्वारा अवगत करवाया है। हाईकोर्ट से जानकारी मिली है कि पंजाब के सभी कोर्ट परिसर को थ्रेट की काल की गई है। आदेश दिया गया है कि अदालत परिसरों मैं पूर्ण सुरक्षित माहौल बनाया जाए। समेत एडवोकेट के चेंबर में बेवजह किसी को इकट्ठा ना होने दिया जाए। जिसको देखते हुए उन्होंने अपने चेंबर खाली कर दिए हैं। वहीं कोर्ट परिसर प्रांगण को भी खाली करवाया जा रहा है। बार एसोसिएशन की तरफ से पूरा कामकाज बंद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहाल करने में पूरा योगदान दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और सुरक्षा प्रबंध को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मोगा के अदालत परिसर समेत बाघा पुराना और निहाल सिंह वाला के अदालत परिसरो को भी खाली करवा लिया गया है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]