लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश में भी प्रदूषण का असर दिखने लगा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा खराब हो गई है, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 290 तक पहुंचा गया है। बद्दी का एक्यूआई का स्तर चिंता का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार बद्दी में गत 3 दिसम्बर से आबोहवा खराब हुई है। बद्दी में एक्यूआई का स्तर 6 दिसम्बर को 233, 5 दिसम्बर को 242, 4 दिसम्बर को 224, 3 दिसम्बर को 223, 2 दिसम्बर को 185, 1 दिसम्बर को 189 और 30 नवम्बर को 183 रिकाॅर्ड किया गया था।इसके अलावा राज्य के 3 औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब, कालाअंब और बरोटीवाला का एक्यूआई का स्तर 100 से भी ऊपर रिकार्ड किया गया है, जिसमें पांवटा साहिब– 173
कालाअंब– 134, बरोटीवाला– 108 है। हिमाचल के 4 शहरों की आबोहवा साफ है, जिसमें शिमला, मनाली और शिमला सहित सुंदरनगर और औद्योगिक क्षेत्र परवाणू शामिल है। इन शहरों में AQI का स्तर 50 से कम दर्ज किया गया है। इन शहरों में दर्ज किया गया AQI… मनाली– 36 AQI
शिमला– 45 AQI, सुंदरनगर– 43 AQI, परवाणू– 47 AQI है दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग ने कहा कि ऊंचें क्षेत्रों और चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं।





