मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट (गोपालपुर) में हुए चर्चित सिया हत्याकांड में जल्द ही न्याय का फैसला आने की उम्मीद है। 13 अप्रैल 2026 को अपने कॉलेज जा रही छात्रा सिया पर नशे में धुत आरोपी विकास पटियाल ने सनक में दराट से हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे प्रदेश में रोष की लहर दौड़ गई थी। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए गए 200 से अधिक पन्नों के विस्तृत चालान, फॉरेंसिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और 43 गवाहों के बयानों के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने महज तीन महीनों के भीतर पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली है। सरकाघाट की अतिरिक्त सत्र न्यायालय में 2 और 3 नवंबर को अंतिम बहस पूरी होने जा रही है, जिसके बाद कोर्ट आरोपी को सजा का ऐलान कर सकता है।





