Home » Uncategorized » स्मार्ट बिजली मीटर का कनेक्शन कटा तो देने होंगे इतने रुपये, बिजली बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

स्मार्ट बिजली मीटर का कनेक्शन कटा तो देने होंगे इतने रुपये, बिजली बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से बिजली कनेक्शन कट जाने की स्थिति में 240 रुपये शुल्क देकर रिस्टोर करवाना पड़ेगा। ये कनेक्शन बिल जमा नहीं करवाने की स्थिति में कटेगा और स्मार्ट मीटर की आउटपुट लाइन में सप्लाई बंद हो जाएगी। आधुनिक स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बोर्ड ने इसकी सूचना जारी कर दी है। सूचना में लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करवाने के लिए भी कहा है। पुराने वाले मीटर में भी इसी रिकनेक्शन फीस प्रकार से वसूली जाती थी। इसी तरह से स्मार्ट मीटर में भी फीस लगा करेगी। मुख्य बात ये है बिल जमा न होने की स्थिति में कनेक्शन ऑटोमेटिक तरीके से कट जाएगा। इसके बाद अगर व्यक्ति बिल और रिकनेक्शन फीस जमा करवाता है तो एक दम कनेक्शन चालू नहीं होगा। इसके लिए भी आधा घंटा बाद सप्लाई रिस्टोर होगी। ऐसे में इन सभी परेशानियों से बचने का भी बोर्ड ने उपभोक्ताओं को कहा है। प्रदेशभर में बिजली बोर्ड की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा कर दिया है। इसके बाद नये नियमों को भी बोर्ड ने लागू किया है। ये नियम दिसंबर से लागू भी हो गए हैं। इसके बाद बोर्ड ने सख्ती करनी भी शुरू कर दी है।  बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब लोगों को बिल ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। अगर कोई ऑनलाइन भेजा गया बिल नहीं देखता है और जमा नहीं करवाता है तो उसका कनेक्शन कट जाएगा। अभी तक बिल मैनुअल तरीके से आते थे। बोर्ड के कर्मचारी मौके पर आकर बिल बनाते थे और लोग इसके बाद जमा करवाते थे, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लग गए हैं। अब बिल ऑनलाइन ही दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12