सोलन: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सोलन पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला पुलिस ने 07-12-2025 को चार प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकुश ठाकुर (36), नरेश कुमार उर्फ निशु (37), दीपक कुमार उर्फ हनी (40) और विकास उर्फ खौला शामिल हैं। इन आदतन आरोपियों में 02 पुलिस थाना कंडाघाट, 01 सदर सोलन व 01पुलिस थाना धर्मपुर के है। जिला सोलन पुलिस की आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में अभी तक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुल 10 आदतन अपराधियों के विरुध धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत कार्यवाही करके जेल भेजा गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के तहत तीन-तीन महीने के लिए निवारक हिरासत में जिला कारागार सोलन भेजा। जिला सोलन पुलिस ने बताया कि अभी तक मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त कुल 10 आदतन अपराधियों को इसी प्रावधान के तहत जेल भेजा जा चुका है। जिला पुलिस ने आश्वासन दिया कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई और निवारक हिरासत की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।





