Home » Uncategorized » प्रदेश में आज बिगड़ेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड…

प्रदेश में आज बिगड़ेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड…

Himachal Weather Update:  हिमाचल प्रदेश में  खराब मौसम के अलर्ट के बीच रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम साफ बना रहा. ऐसे में शिमला में जहां धूप खिली रही, वहीं कुल्लू मनाली में भी धूप खिलने से दोपहर में अधिकतम तापमान में इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है. साथ ही बिलासपुर में रविवार को घना कोहरा छाया रहा. वहीं प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में 8 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. ऐसे में चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा के कई ऊंचाई वाली इलाकों में मौसम बिगड़ने से बर्फबारी की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में 9 दिसम्बर तक  बिलासपुर और मंडी में कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी है. वहीं सप्ताह के बाकी दिन मौसम शुष्क बना रहेगा. आगामी 13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम को लेकर कोई भी चेतावनी नहीं है. हिमाचल प्रदेश में कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस – 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, सुंदरनगर में 3.1,  भुंतर में 3.6, कल्पा में 0.4, धर्मशाला में 7.8, ऊना में 5.6, नाहन में 10.0, पालमपुर में 5.5, सोलन में 3.2, मनाली में 3.7, कांगड़ा में 6.6, मंडी में 4.1, बिलासपुर में 7.6, हमीरपुर में 4.0, जुब्बड़हट्टी में 8.2, कुफरी में 6.5, नारकंडा में 3.9, भरमौर में 5.0, रिकांगपिओ में 2.6, बरठीं में 6.2, कसौली में 10.5,  पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 4.6, देहरा गोपीपुर में 7.0, ताबो में माइनस -2.7, नेरी में 10.5, और बजौरा में 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12