Home » Uncategorized » विधान सभा उपाध्यक्ष बोले- डॉ.परमार की विरासत को संजोए हुए है बागथन बाल दिवस मेला

विधान सभा उपाध्यक्ष बोले- डॉ.परमार की विरासत को संजोए हुए है बागथन बाल दिवस मेला

नाहन : विधान सभा उपाध्यक्ष ने आज सिरमौर जिला के बागथन में आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस मेले के समाप्न अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि एक महान विभूति देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस पर दूसरी महान विभूती हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के जन्म स्थल पर आयोजित यह मेला हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व मे आने से लेकर आज के विकसित हिमाचल की विकास गाथा को संजोकर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। हमें आज गर्व है कि हिमाचल प्रदेश में अपनी विधानसभा है और हम अपने प्रदेश का कानून स्वयं बनाते है।

विनय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से लगाव रखते थे उसी प्रकार प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और उनकी देखरेख, शिक्षा, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण के अतिरिक्त स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तथा घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि के प्रावधान के साथ-साथ 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने कानून बनाकर अनाथ बच्चों को अधिकार प्रदान किए हैं ताकि वे गरिमामयी जीवन यापन कर सकें। विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधान सभा क्षेत्र के साथ-साथ वह इस क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में लाई गई सभी मांगो को वे स्वंय मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी ने अपने विचार व्यक्त किए तथा मेले की बधाई देते हुए क्षेत्र वासियो की ओर से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया और क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष सुनील ठाकुर व कमेटी के अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शाल , टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्थानीय प्रधान सरोज बाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत तथा जिला परिषद सदस्य आनंद परमार ने धन्यवाद सम्बोधन किया। मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ तथा दंगल का आयोजन हुआ । डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागथन के स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष ने मेला कमेटी को 21 हजार रुपए की राशी एच्छिक निधी से देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डा• प्रियंका चन्द्रा, जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, पूर्व बीसीसी सदस्य उषा तोमर, कांग्रेस नेता रणधीर पंवार, हिमेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12