Home » Uncategorized » परवाणू में झोपड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव…

परवाणू में झोपड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव…

सोलन: परवाणू में शीतला माता मंदिर के पास झाड़ियों में बनी एक झोपड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार को मिली। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए पहचान हेतु ईएसआई अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि मंदिर के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा है। टीम जब मौके पर पहुंची तो शव एक अस्थायी झोपड़ी में मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या खरोंच के कोई निशान नहीं पाए गए, जिससे किसी तरह की हाथापाई की आशंका नहीं लग रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति पिछले 5-6 सालों से परवाणू में अकेला ही रह रहा था और कबाड़ बीनकर (scrap collector) अपना गुजारा करता था। हालांकि कोई भी व्यक्ति उसका नाम या स्थायी पता नहीं जानता है। लोगों ने मौत पर किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किसी बीमारी, ठंड लगने या भूख के कारण हुई हो सकती है। पुलिस ने फिलहाल बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12