Home » Uncategorized » जीनियस ग्लोबल स्कूल आज मनाएगा 17वां वार्षिक समारोह नवरंग-2025 थीम पर रंगारंग कार्यक्रम…

जीनियस ग्लोबल स्कूल आज मनाएगा 17वां वार्षिक समारोह नवरंग-2025 थीम पर रंगारंग कार्यक्रम…

सोलन : जीनियस ग्लोबल स्कूल शनिवार को अपना 17वां वार्षिक समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाने जा रहा है। इस बार कार्यक्रम की थीम नवरंग–2025 ए रेट्रो–स्पेक्टिव रखी गई है। इसमें भारतीय रंग, संस्कृति, पुरानी यादों और अलग-अलग भावनाओं को बच्चों की प्रस्तुतियों के जरिए दिखाया जाएगा। समारोह का आयोजन कला मंच ऑडिटोरियम कोठों में होगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार नवरंग-2025 का मकसद बच्चों को कला के नौ रंगों शौर्य, करुणा, हास्य, शांति, आश्चर्य, प्रेम, रौद्र, वीभत्स और विभावरी के माध्यम से समाज और जिंदगी से जुड़े सरल संदेश समझाना है। कार्यक्रम में बच्चे नृत्य, नाटक, गीत-संगीत और छोटे-छोटे अभिनय पेश करेंगे।पिछले कई दिनों से बच्चे तैयारी में खूब मेहनत कर रहे हैं। स्कूल में सुबह से शाम तक अभ्यास चलता रहा। बच्चों में मंच पर आने को लेकर बेहद उत्साह है, जबकि अभिभावक भी कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया कि नवरंग-2025 सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को रंगों के जरिए जिंदगी की भावनाएं और सीखें समझाना भी है। उन्होंने कहा कि हर प्रस्तुति के पीछे एक छोटा सा संदेश छिपा है, जिसे बच्चे अपने अंदाज में बताएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे शनिवार को अधिक संख्या में पहुंच बच्चों का हौसला बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12