Home » Uncategorized » चिट्टा बेचने वाले मां-बेटी समेत 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, अदालत से मिला पांच दिन का पुलिस रिमांड

चिट्टा बेचने वाले मां-बेटी समेत 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, अदालत से मिला पांच दिन का पुलिस रिमांड

नाहन : सिरमौर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक मां और बेटी सहित तीन आरोपियों को चिट्टे (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया था । इन तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस रिमांड के दौरान पुलिस अब इनके पूरे सप्लाई और बिक्री नेटवर्क को उजागर करने की तैयारी में है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत से पांच दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि ये तस्कर मादक पदार्थ कहाँ से प्राप्त करते थे और जिले में किन-किन लोगों तक इसे पहुँचाने की तैयारी में थे। जांच का लक्ष्य इस पूरे ड्रग तस्करी रैकेट को जड़ से खत्म करना है ताकि सिरमौर जिले को नशा मुक्त किया जा सके। पहला मामले में पुलिस ने शाहरुख (निवासी गांव भगवानपुर, पांवटा साहिब) के घर पर छापा मारा और तलाशी के दौरान उसके कब्जा से 7.25 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने शाहरुख को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामले में पुलिस ने शहीदा बेगम और उनकी बेटी हसीन फातिमा को नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप में दबोचा। इनके कब्जे से 14.19 ग्राम चिट्टा/स्मैक और ₹8,500 की नकदी बरामद की थी। शहीदा बेगम भगवानपुर, पांवटा साहिब की निवासी हैं, जबकि उनकी बेटी हसीन फातिमा फेजपुर, यमुनानगर, हरियाणा की रहने वाली है। सिरमौर पुलिस ने यह कार्रवाई माजरा थाना क्षेत्र में की थी , जहाँ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12