Home » ताजा खबरें » जींद में दो युवकों से दो अवैध पिस्तौल बरामद, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

जींद में दो युवकों से दो अवैध पिस्तौल बरामद, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

लाइव हिमाचल/जींद : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुलाना निवासी मनीष और दर्शन लाल उर्फ गांधी के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की दो अवैध पिस्तौलें और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए जींद इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि मनीष नामक युवक लाखन माजरा रोड पर एक होटल के पास अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की पिस्तौल और दो लोडेड कारतूस मिले। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस टीम ने एनएच-152डी पुल के नीचे संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा। पुलिस गाड़ी को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से भी 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई, जिसमें दो कारतूस लोड थे। दोनों मामलों में जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]