Home » Uncategorized » KIPS में राष्ट्रीय कबड्डी का महाकुंभ संपन्न, गुजरात, हिसार और रोहतक ने जीता खिताब

KIPS में राष्ट्रीय कबड्डी का महाकुंभ संपन्न, गुजरात, हिसार और रोहतक ने जीता खिताब

लाइव हिमाचल/सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा में पांच दिनों तक चले सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार समापन हो गया। फाइनल के दिन हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद अंडर-19 में गुजरात, अंडर-17 में हिसार और अंडर-14 में रोहतक की टीमों ने खिताब अपने नाम किया। देश-विदेश की 55 टीमों के बीच हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अंतिम अंडर-19 वर्ग परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुजरात ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर उपविजेता रहा। गुजरात की माही को ‘बेस्ट रेडर’ और जयपुर की अंजली को ‘बेस्ट डिफेंडर’ चुना गया। अंडर-17 वर्ग में गैलेक्सी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हिसार ने खिताब जीता और ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल, शामली दूसरे स्थान पर रहा। हिसार की जैस्मिन ‘बेस्ट रेडर’ और तमन्ना ‘बेस्ट डिफेंडर’ बनीं। अंडर-14 वर्ग में एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक विजेता बना, जबकि आर्यंस वर्ल्ड स्कूल, पुणे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहतक की विभा को ‘बेस्ट रेडर’ और वंशिका को ‘बेस्ट डिफेंडर’ का पुरस्कार मिला। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “नशा नाश का दूसरा नाम है। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर और प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *