लाइव हिमाचल/शिमला: महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई द्वारा आज 26 सितंबर को ” स्वच्छता अभियान” चलाया गया। इसमें 100 के करीब स्वयंसेवियो ने अपनी भागीदारी दी। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवियो ने बाईपास, आई.जी.एम.सी., फॉरेस्ट रोड, संजौली, आदि क्षेत्रों में सफ़ाई की। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.अनुपम वर्मा और डॉ. पूनम वर्मा ने स्वयंसेवकों की सराहना की तथा गतिविधियों का मार्गदर्शन किया।






