Home » Uncategorized » SDM पर रेप का आरोप लगाने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी ने FIR में क्या लिखवाया? युवा अफसर अंडरग्राउंड, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…

SDM पर रेप का आरोप लगाने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी ने FIR में क्या लिखवाया? युवा अफसर अंडरग्राउंड, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…

लाइव हिमाचल/ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एचएएस अधिकारी पर युवती ने  दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उक्त अधिकारी ऊना में बतौर एसडीएम तैनात है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती का कहना है कि अधिकारी ने उसकी निजी वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल कर कई बार शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह ताइक्वांडो की खिलाड़ी है, उसे आरोपित ने खुद बुलाया और कहा कि वह खेल को प्रमोट करना चाहता है, इसलिए उसे आकर मिले, जब वह ऑफिस गई तो आरोपित उसे अपना कोर्ट चैंबर दिखाने ले गया, वहां पर उसने उसे पकड़ लिया और कहा कि वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। 10 अगस्त 2025 को आरोपित ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने न केवल उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उसकी एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। युवती का आरोप है कि आरोपित इस वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपित ने 28 अगस्त और 8 सितंबर को भी जबरन नज़दीकियां बढ़ाईं। यही नहीं, 15 और 17 सितंबर को उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए बुलाकर दबाव बनाया और संबंध बनाने को मजबूर किया। युवती ने बताया कि अब आरोपित अधिकारी कह रहा है कि उसकी पहले से सगाई हो गई है और शादी से मुकर गया। युवती को लगातार मानसिक प्रताड़ना मिलती रही। बताया कि आरोपित की किसी डॉक्टर से सगाई हुई है। युवती की शिकायत पर सदर थाना ऊना पुलिस ने आरोपित एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *