Home » Uncategorized » मंडी में मरीजों को बड़ी राहत, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 29 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की हुई तैनाती…

मंडी में मरीजों को बड़ी राहत, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 29 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की हुई तैनाती…

मंडी : प्रदेश सरकार ने मंडी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 29 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इन नियुक्तियों से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब छोटी-मोटी बीमारियों के लिए मेडिकल कालेज या बड़े शहरों के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इन विशेषज्ञों में मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, रेडियोलाजी व मनोरोग आदि शामिल हैं। एक सप्ताह पहले 31 नए डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद जोनल अस्पताल मंडी को कोई चिकित्सक नहीं मिला था, लेकिन अब सरकार ने यहां चार विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। जोनल अस्पताल मंडी को चार, करसोग, सराज के बगसैड और सुंदरनगर को तीन-तीन, जोगेंद्रनगर को पांच व गोहर अस्पताल को दो विशेषज्ञ मिले हैं। जोनल अस्पताल मंडी में डॉ. अरविंद चोपड़ा, डॉ. शेरूप छोदन, डॉ. पायल कुमारी, डॉ. पारस चौहान, नागरिक अस्पताल करसोग में डॉ. पन्या कपूर, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. कृतिका कौशल, नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में डॉ. रजत ठाकुर, डॉ. डॉली राणा, डॉ. सुमित वर्मा, नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में डॉ. विकास नाथ, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. प्रियल सूद, डॉ. नेहा देवी, नागरिक अस्पताल बगसैड में डॉ. हितेशी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. नीतिका ठाकुर, नागरिक अस्पताल सरकाघाट में डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. गुरदयाल सिंह, डॉ. विवेक कुमार, मेडिकल कालेज नेरचौक में डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. किरण शर्मा, नागरिक अस्पताल गोहर में डॉ. कृष्ण लाल, डॉ. चारु टंडन, डॉ. शामली शर्मा, नागरिक अस्पताल धर्मपुर में डॉ. आकाश सिंह, डॉ. सिमरन की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने जिले में 29 चिकित्सकों की तैनाती के आदेश के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment