Home » Uncategorized » खून और क्रिकेट एक साथ कैसे बह सकते हैं? भारत-पाक मैच को लेकर उद्धव ठाकरे ने खड़े किए सवाल

खून और क्रिकेट एक साथ कैसे बह सकते हैं? भारत-पाक मैच को लेकर उद्धव ठाकरे ने खड़े किए सवाल

नेशनल डेस्क: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मैच को लेकर सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजनीति और व्यापार को देशभक्ति के नाम पर मिला रही है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट कैसे साथ बह सकते हैं? युद्ध और क्रिकेट साथ कैसे हो सकते हैं। उद्धव ठाकरे ने इस मैच को ‘देशभक्ति का धंधा’ बताया और कहा कि यह सिर्फ़ पैसे कमाने का तरीका है। उद्धव ठाकरे ने आगे बताया कि शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ता इस मैच के विरोध में एक खास प्रदर्शन करेंगी। वे महाराष्ट्र की सड़कों पर निकलेंगी और हर घर से प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर भेजेंगी। वहीं, भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ACC या ICC द्वारा आयोजित कई देशों के बीच होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेना जरूरी होता है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे मैच नहीं होते, क्योंकि भारत चाहता है कि पाकिस्तान पहले आतंकवाद बंद करे। उन्होंने कहा, “जब तक पाकिस्तान आतंकवादी हमले नहीं रोकेगा, भारत उनके साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलेगा।

भारत-पाक मैच का बहिष्कार करें जनता : शुभम द्विवेदी की पत्नी

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने भी इस मैच का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग इस मैच को न देखें और टीवी भी न लगाएं। उन्होंने बीसीसीआई पर आरोप लगाया कि वे आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। पहली बार भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है। इस मैच को लेकर विपक्षी पार्टियों में विरोध की मांग तेज हुई है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *