Home » ताजा खबरें » रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, रंगेहाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा, 10 लाख रिश्वत की मांग

रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, रंगेहाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा, 10 लाख रिश्वत की मांग

नेशनल डेस्क: कुरुक्षेत्र में एक जूनियर इंजीनियर (जेई) रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जोकि नहरी विभाग में कार्यरत था। जिसे कैथल और कुरुक्षेत्र की एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने 3 लाख 90 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी जेई ने ठेकेदार मंदीप मोर से उनके सरकारी कार्य की पेमेंट जारी करने के लिए उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद वह सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जंगी चिका के पास पहुंचे। जिसने आरोपी जेई को पकड़ने की योजना बनाई। जोकि पहले भी 20 से अधिक रिश्वतखोरों को पकड़वा चुके है। पीड़ित ठेकेदार मंदीप रविंद्र जंगी के पास पहुंचे और अपनी कहानी बताई। जिसके बाद रविंद्र जंगीने ठेकेदार मंदीप मोर से जेई से फोन पर सम्पर्क कर रुपए देने के लिए स्थान निश्चित करने के लिए कहा। ठेकेदार मंदीप ने वैसे ही किया और बात करते ही बातें दूसरे फोन में रिकॉर्ड कर ली। जेई पहले ही मंदीप से 3 लाख रुपए ले चुका था। बकाया रकम के लिए सिक्योरिटी चेक्स भी जमा कर रखे थे। इसके अलावा बची हुई राशि वह नकद लेने पहुंचा था। आरोपी जैसे ही रुपए लेने पहुंचा। रविंद्र जंगी ने चिन्हित नोट ठेकेदार को थमा दिए। आरोपी ने जैसे ही रुपए हाथ में लिए एसीबी ने उसे धर–दबोचा। आरोपी की पहचान लूखी गांव निवासी सौरभ राणा के रूप में हुई है। जेई सौरभ राणा काफी सावधानीपूर्वक काम करता था। वह सारी बातचीत वॉट्सएप कॉल पर ही करता था। जिस वजह से दोनों के मध्य हुई बातचीत को दूसरे फोन में रिकॉर्ड किया गया। बची हुई रकम के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम में जाना तय हुआ था। जहां पहले से ही आरोपी का इंतजार कर रही एसीबी टीम ने आरोपी को नगदी के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जेई को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]