Home » ताजा खबरें » सीएम सुक्खू नहीं बता रहे केंद्र से कितना फंड मिला? लोकसभा में बोली कंगना रनौत

सीएम सुक्खू नहीं बता रहे केंद्र से कितना फंड मिला? लोकसभा में बोली कंगना रनौत

दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में बारिश के मौसम में बादल फटने और तबाही जारी है। मंगलवार को मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल और उनके अपने लोकसभा क्षेत्र में बारिश के दौरान काफी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से हजारों करोड़ की जो मदद दी जा रही है। राज्य सरकार उसका कोई ब्योरा नहीं दे रही है। कंगना ने मांग की कि उन्हें यह बताया जाए कि राज्य सरकार केंद्र के फंड को कहां पर खर्च कर रही है। कंगना रनौत ने कहा मंडी में एक दिन पहले ही बादल फटने की घटना हुई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही हुई। एक दिन पहले 29 जुलाई को मंडी में बादल फटने की घटना सामने आई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में काफी सारी कारें भी दब गई थीं। मंडी जिला प्रशासन की टीमें पिछले कई घंटे से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। इसके अलावा भारी बारिश के कारण जिले में दर्जनों लैंडस्लाइड की भी घटनाएं भी हुई हैं। इसके कारण दोनों हाइवे सहित 6 मार्ग पर वाहनों की प्रभावित है। इन सड़कों को खोलने के लिए मौके पर मशीनें लगातार जुटी हुई हैं। कई वाहन फ्लैश फ्लड की चपेट में आ गए। बॉलीवुड अभिनेता कंगना रनौत ने कुछ समय पहले बारिश से नुकसान का आकलन करने के लिए अपने क्षेत्र का दौरा किया था। मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए फंड का ब्योरा मांगा है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्न पूछा और कहा कि राज्य की सरकार कुछ नहीं बता रही है। उन्होंने अब केंद्र सरकार से रिलीज किए गए फंड की डिटेल और उसे कहां पर खर्च किया गया। इसका ब्योरा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]