Home » Uncategorized » हिमाचल के टैक्सी ड्राइवर की हत्या, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी गिरफ्तार…

हिमाचल के टैक्सी ड्राइवर की हत्या, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/मंडी : चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव से लापता हुए हिमाचल प्रदेश के ओला टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड में तीन आतंकियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि मंडी के जोगिंद्रनगर के रहने वाला अनिल कुमार (27) नयागांव में रहता था और ट्राईसिटी में कैब चलाता था. अब मोहाली में ही एयरपोर्ट के पास शव मिलने के बाद कैब चालक अनिल कुमार के अपहरण और हत्या को लेकर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को यह मुद्दा विधायक प्रकाश राणा ने उठाया था. चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव से लापता हुए हिमाचल प्रदेश के टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी गई है. पंजाब पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली पुलिस  ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और एक कैब चालक के अपहरण और हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया. तीनों को पुलिस ने अमृतसर के पास से पकड़ा है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के तीन लोगों ने मोहाली के खरड़ से कैब किराए पर ली थी. इसके तुरंत बाद, चालक अनिल का मोबाइल फोन बंद हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए, कई पुलिस टीमों का गठन किया गया और  फिर पंजाब के अमृतसर से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. पुलिस ने मृतक की टैक्सी और अपराध में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्तौल बरामद कर ली गई है.  पूछताछ के दौरान, आरोपी ने एक विवाद के बाद ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने और बाद में मोहाली इलाके में शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल की. ​​शवों की बरामदगी के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है. आरोपी साहिल बशीर, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलामाबाद थाने में दर्ज यूएपीए और आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित है. उसके भाई ऐजाज़ अहमद को पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियारों और सामग्रियों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया था. दोनों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]