Home » Uncategorized » पीएम मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी; प्रधानमंत्री से मांगी विशेष मदद…

पीएम मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी; प्रधानमंत्री से मांगी विशेष मदद…

लाइव हिमाचल/शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया। जयराम ठाकुर ने इस आपदा में जिन लोगों के घर व जमीनें भी बह गईं अब उनके पास घर बनाने की भी जगह नहीं बची है। ऐसे में उन्हें जमीन देने के लिए जमीन देने के लिए पीएम मोदी से वन संरक्षण कानून में रियायत देने का आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को बताया कि इस आपदा में लोगों के घर ही नहीं उनकी जमीनें भी बह गईं और अब उनके पास घर बनाने की भी जगह नहीं बची है। ऐसे में उन्हें जमीन देने के लिए ’वन संरक्षण कानून‘ में रियायत देने का आग्रह किया। साथ ही पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए ’एरिया स्पेसिफिक’ राहत पैकेज देने और प्रदेश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदा के कारणों के अध्ययन के लिए भी पीएम मोदी से आग्रह किया। आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। पीएम मोदी ने आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास में हर संभव सहयोग देने का विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *