Home » Uncategorized » शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

कसौली/हेमेंद्र कंवर : प्रारंभिक शिक्षा खंड कुठाड़ के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्राथमिक अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड स्तरीय समन्वयक कार्यालय कुठाड़ में शुरू किया गया।प्रशिक्षण समन्वयक भारत भूषण, जीवन शर्मा , सुरेश कुमार व तरुण कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के 40 अध्यापक भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों को बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल विकसित करने, शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी एवं रोचक बनाने तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करना तथा प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता, क्लास रूम अभ्यास व अध्यापक शिक्षण सामग्री के इलावा इंटर एक्टीव सत्र व सामूहिक चर्चा को और अधिक मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापक नई शिक्षण तकनीकों एवं गतिविधियों को अपनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *