Home » Uncategorized » बैंक ऑफ इंडिया (आईटीसैल) कार्यालय मुंबई में बतौर सहायक प्रबंधक के पद के लिए सौरभ तनवर चयनित…

बैंक ऑफ इंडिया (आईटीसैल) कार्यालय मुंबई में बतौर सहायक प्रबंधक के पद के लिए सौरभ तनवर चयनित…

कसौली/(हेमेंद्र कंवर): ग्राम पंचायत पट्टा नाली के गांव च्योटा (तलोगी) के रहने वाले सौरभ तनवर का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (आईटीसैल) कार्यालय मुंबई में बतौर सहायक प्रबंधक के पद के लिए हुआ है। सौरभ की इस उपलब्धि को लेकर उनके गांव और पंचायत में खुशी का माहौल है। जानकारी देते हुए सौरभ के पिता नराताराम व माता लता तनवर ने बताया कि उनके बेटे ने आल इंडिया बैंक की प्रतियोगी परीक्षा में अब्बल स्थान हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। जो कि क्षेत्र के अन्य शिक्षित युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सौरभ के पिता नराताराम सेना से सेवानिवृत है व माता लता तनवर गृहणी हैं।उन्होंने बताया कि सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पट्टा महलोग स्कूल से ग्रहण कर आगे की पढ़ाई आसाम व नगालैंड से पूरी की । उसके बाद सौरभ ने चार वर्ष तक पढ़ाई कर बी टेक की डिग्री लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर से व दो साल की मास्टर डिग्री एनआईटी हमीरपुर से हासिल की।बचपन से ही सौरभ को ऊंचा पद हासिल करने का जुनून था व निरंतर कठोर परिश्रम करने के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षा को पहले ही चरण में पास कर अपने व अपने माता पिता के सपने को साकार कर दिखाया। 26 वर्षीय सौरभ ने इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम व अपने अभिभावकों की प्रेरणा व प्रोत्साहन को दिया है। परिवार में सौरव के दादा रमेश चंद, दादी उमा देवी के इलावा पट्टा नाली पंचायत के प्रधान हेमचंद कश्यप,पूर्व प्रधान सत कौर, गांव के लंबरदार विनोद कुमार सहित गांव के अन्य लोगों ने सौरभ की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *