Home » ताजा खबरें » पुलिस अफसरों को बुलाती, कपड़े उतारती और बना लेती वीडियो… हनीट्रैप में फंसाने वाली शातिर महिला का ऐसे खुला राज

पुलिस अफसरों को बुलाती, कपड़े उतारती और बना लेती वीडियो… हनीट्रैप में फंसाने वाली शातिर महिला का ऐसे खुला राज

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे जिले में एक महिला ने हनीट्रैफ के मामले में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। हैरानी की बात है कि महिला ने पुलिस अधिकारियों और दूसरे सरकारी अफसरों को निशाना बनाया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे जिले के दो ACP रैंक के अधिकारियों ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों के अनुसार महिला ने उन लोगों से 40-40 लाख रुपये की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने के एवज में रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी गई थी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि यह मामला नया नहीं है। महिला इससे पहले भी सरकारी अधिकारियों को निशाना बना चुकी है। 2016 में भी वह इस तरह के अवैध वसूली के मामले में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस के अनुसार महिला खुद को होमगार्ड या पुलिसकर्मी बताकर नजदीकियां बढ़ाती थी। इसके बाद वह IPS अफसरों, एक्साइज विभाग के समेत बड़े सरकारी अधिकारियों को टारगेट करती थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। महिला बड़ी चालाकी से वारदातों को अंजाम देती थी। कई अधिकारियों को महिला पूर्व पुलिसकर्मी या विधवा होने की जानकारी देती थी। इसके बहाने वह मदद मांगती थी। विश्वास जीतने के लिए महिला अधिकारियों से मदद मांगती, व्हाट्सऐप या वीडियो कॉल करती थी। इसके बाद अधिकारी को मिलने के लिए बुलाया जाता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए महिला हर हथकंडे अपनाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *