Home » Uncategorized » यूएनओ से भारत का सफल प्रतिनिधित्व कर लौटे राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार का सोलन में भव्य स्वागत

यूएनओ से भारत का सफल प्रतिनिधित्व कर लौटे राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार का सोलन में भव्य स्वागत

लाइव हिमाचल/सोलन: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में भारत का सफ़ल प्रतिनिधित्व कर देश लौटने पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रोफ़ेसर डॉ. सिकंदर कुमार का सोलन स्थित एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों एवं फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। सोलन स्थित इस अभिनंदन कार्यक्रम के पश्चात प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार अपने आगामी तय कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा समन्वयक प्रो॰ रविंद्र ठाकुर, ज़िला परिषद अध्यक्षा एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजिका कुमारी शीला, सहकारिता प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक यशपाल ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता बुद्ध राम सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आईटी विभाग एवं आईटी प्रभारी संगठनात्मक ज़िला महासू अरुष गुप्ता, ज़िला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, सोलन ग्रामीण मण्डल महामंत्री विजय ठाकुर, सोलन ग्रामीण मण्डल समन्वयक एवं ज़िला आईटी संयोजक चरण यादव, ज़िला कार्यालय सचिव संजीव सूद, ब्लॉक समिति सदस्य गड़खल स्मृति अत्री, सोलन ग्रामीण मण्डल सचिव अनिता देवी, भूपेन्द्र शर्मा (उपाध्यक्ष, ग्रामीण मण्डल), सोलन ग्रामीण मण्डल कोषाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, सोलन ग्रामीण मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रोहित चंदेल, ईशान, नरेन्द्र अत्री, ओम प्रकाश, कांति स्वरूप, मुन्नी लाल परिहार, अर्जित शांडिल, नील कमल, आशुतोष पराशर, प्रकाश चंद, हरजसपाल सिंह, वीरेंद्र मोहन, बलदेव सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजयुमो प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु ठाकुर सहित शौर्य, गौरव ठाकुर, आदर्श प्रीत सिंह, अरुणेश सिंह तथा अन्य गणमान्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *